मंडी/परी शर्मा: मंडी सदर से भाजपा से बागी होकर आजाद चुनाव लड़़ रहे प्रवीण शर्मा राजनीति की जंग में भी बरकरार है। उन्होंने नामांकन वापिस नहीं लिया है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि वे पूरे संकल्प, मनोयोग के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने सारे दबावों प्रलोभनों को दरकिनार करते हुए मंडी की जनता की स्वाभिमान की रक्षा की है।
टिकट ना मिलने से नाराज हुए कई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। भारतीय जनता पार्टी के नेता जहां बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता को मनाकर नामाकंन वापिस लेने की बात की रहे थे। वही मंडी सदर से बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे प्रवीण शर्मा ने नामांकन वापिस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी ने टिकट आबंटन किया तो हर निष्ठावान कार्यकर्ता आहत हुआ।
राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा किया गया टिकट आबंटन कहीं न कहीं लोगों के मतों के विरूद्ध था और मंडी में परिवारवाद को बढ़ावा देकर टिकट दिया गया। इस निणर्य के खिलाफ खड़े होने का साहस किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान बहुत सी चर्चाओं ने भी जन्म लिया लेकिन सारे दवाबों, प्रलोभनों को दरकिनार करते हुए मंडी की जनता की स्वाभिमान की रक्षा की है और अब मंडी की जनता के विश्वास के साथ इस चुनाव को जीतूंगा।
