नाहन:देवेन्द्र कुमार – जिला मुख्यालय नाहन में आज प्री प्राइमरी शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ । इस प्रशिक्षण शिविर में 52 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 5 दिनों तक इन शिक्षकों को बताया जाएगा कि प्री प्राइमरी स्कूलों में टीएलएम और प्लेवे मटेरियल के जरिए बच्चों को कैसे पढ़ाया जा सकता है ।
ऋषि पाल शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में सिरमौर जिला में 297 प्री प्राइमरी विद्यालय चल रहे हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा नाहन विधानसभा में 79, जबकि सबसे कम पावटा से विधानसभा क्षेत्र में 44 विद्यालय चल रहे है। जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि सिरमौर जिला में अभी तक 3672 बच्चों ने प्री प्राइमरी स्कूलों में दाखिला लिया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में लगातार प्री प्राइमरी में बच्चों की संख्या बढ़ेगी।
