अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में टीबी मरीजों की संख्या को कम किया जा सके और इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके इसके लिए तरह-तरह के अभियान सरकार की ओर से चलाए गए हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री से क्षय रोग मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत टीवी रोगियों को पौष्टिक आहार मुहैया करवाया जाता हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. रोशन लाल ने प्रथम माह का पहला पौष्टिक आहार किट वितरित किया।
जिला क्षय रोग अधिकारी किन्नौर सुधीर सिंह ने बताया कि इन 35 रोगियों को निक्षयमित्र जेएसडब्ल्यू एचईएल के सहयोग से एक वर्ष तक निशुल्क पौष्टिक आहार वितरित करेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक वर्ष तक इन मरीजों की देखभाल भी की जाएगी, जिससे कि यह क्षयरोगी जल्दी ठीक हो जाएं। इसी तरह जिला के पूह में भी निक्षय मित्र के सहयोग से पौष्टिकआहार वितरित किया जाएगा और पूह खंड के टीडोंग पॉवर जेनरेशन प्राइवेट लिमिटेड भी इस कार्य में निक्षय मित्र रहेंगे।
डॉ.सुधीर ने बताया कि इन मरीजों को निक्षय मित्र की ओर से हर महीने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ये किट वितरित की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने टीबी के मरीजों को इसके बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर निक्षय मित्र जेएसडब्ल्यू एचसीएल के प्रबंधक गणेश दत्त,सुनील नेगी बीएमओ सांगला डाक्टर वेंकट नेगी,डी.आर.टी.बी कोर्डिनेटर छेरिंग लाला ,सहित व्यवहार परिवर्तन समन्वयक रमेश नेगी व रोहित नेगी उपस्थित रहे।
