राकेश,ऊना: पड़ोसी राज्यों से पानी के राइट्स को प्रदेश सरकार हासिल करेगी क्योंकि बीबीएमबी प्रोजेक्ट में 7.19 फ़ीसदी हिमाचल का भी हिस्सा हैं। यह बात गणतंत्र दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही।उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से बिना एनओसी लिए पानी का इस्तेमाल न करने वाले मामले पर वह बातचीत कर रहे हैं, ताकि वह इस कंडीशन को हटा दें। उन्होंने कहा कि हिमाचल का पानी हैं उसका इस्तेमाल अच्छे ढंग से हम कर सकें।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर हिमाचल प्रदेश का भी अधिकार हैं। पंजाब और हरियाणा ने अपना हिस्सा हासिल कर लिया हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश का 7.19 फीसदी हिस्सा हैं। हम अपने अधिकारों के लिए इस मामले को उठाएंगे और अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
चिंतपूर्णी शक्तिपीठ को मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा विकसित
ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा रहा हैं। मंदिर को रोपवे से भी कनेक्ट किया जाएगा। वहां पर एस्केलेटर भी चलाए जाएंगे और लिफ्ट भी लगाई जाएगी। लोग दूर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से हवन,पाठ व पूजा-अर्चना भी कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार वैष्णो देवी एक विश्व शक्ति पीठ है उसी प्रकार माता चिंतपूर्णी शक्तिपीठ को भी आने वाले समय में मास्टर प्लान के तहत इसकी भव्यता और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल, शक्तिपीठ व मंदिर को सभी को धार्मिक स्थलों को एचआरटीसी की बसों के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल तक जाने में कोई दिक्कत ना आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा ऊना जिला में पानी की कमी ना हो इसको लेकर विशेष योजना के तहत पानी की कमी को पूरा किया जाएगा।
