संजीव महाजन, नूरपुर: गुरुवार को देश सहित प्रदेश में 74वां गणतंत्र दिवस बढ़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां जगह-जगह पर तिरंगा फहराया गया तो वहीं मार्च पास्ट भी पुलिस सहित अन्य विंग की टुकड़ियों ने किया। वहीं इस अवसर पर नूरपुर ब्लॉक पंचायत सुलयाली में गणतंत्र दिवस पर एक अनूठी मुहिम की पहल की गई, जिसमें गांव वालों ने गांव में अवैध तरीके से दुकानों पर बिक्री की जा रही शराब को लेकर विरोध जताया।
इसे लेकर पहले पंचायत घर में गांव के लोगों ने मिलकर एक बैठक की और बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने विचार सांझा किए और यह निर्णय लिया कि पहले अवैध तरीके से दुकानों पर शराब बेचने वालों को उनके नाम से नोटिस दिया जाएगा। फिर भी अगर अवैध शराब बेचने वाले नहीं माने तो उनकी दुकानों पर जाकर उनकी शराब की बोतलों को तोड़ा जाएगा। उनके दुकानों के आगे महिलाएं कीर्तन करके धारना देगी। इन सब तक पहुंचने के लिए पंचायत सदस्यों और गांव वासियों ने मिलकर अवैध शराब बेचने को लेकर एक गांव में रैली निकाली और अवैध शराब बेचने वालों के विरोध में नारेबाजी की।
पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेखा देवी ने कहा कि गांव जो नशा पता करते हैं वो हमारे बच्चे,भाई बुजुर्ग भी हैं। सभी शराब पी रहे हैं पर जो घर-घर जाकर शराब व दुकानों पर शराब बेच रहे हैं, उनके विरोध में आज बैठक रखी हैं।
समाजसेवी रिटायर कर्नल यशपाल सिंह ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है और हमने गांव के लोगों ने मिलकर एक बैठक रखी हैं। इस समय गांव के हालात बिगड़ रहे हैं। शराब, चिट्ठा ओर भांग की वजह से उसपर आज हमने संकल्प लेना हैं यह जो गंदी आदतें गांव में फैल रही हैं,उसको गांव से जड़ से उखाड़ कर फैंकना हैं। आज हम गांव की महिलाएं, पुरुष यह संकल्प लें रहे हैं कि जब तक इसका जड़ तक सर्वनाश नहीं होगा तब तक इस अभियान को जारी रखेंगे ।
पंचायत प्रधान सुनील कुमार लब्लू ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर रिटायर कर्नल यशपाल सिंह ने पंचायत घर में तिरंगा फहराया। इस मौके पर हम सब गांव के लोगों ने मिलकर कर शपथ ली है कि हम गांव में जो नशें की लत लग गई हैं। नौजवान पीढ़ी को उसको खत्म करने के सारे इकट्ठे होकर और हम उन सभी लोगों को जो अवैध तरीके से शराब बेच रहे हैं और बाकी दूसरी गतिविधियों में शामिल हैं, जो समाज के लिए हानिकारक हैं। उसके लिए हम उन सभी को नोटिस देने जा रहे हैं। उनको घर-घर जाकर नोटिस देंगे और उन्हें 31 जनवरी तक का समय दे दिया गया हैं। अगर 31 जनवरी के बाद भी शराब बेचते हैं तो मातृशक्ति ने एलान कर दिया हैं कि वह पंचायत को लेकर उनकी शराब बेचने वालों की दुकानों पर जाएंगी उनकी बोतलें तोड़ देगी और भजन कीर्तन करके विरोध करेंगी।
