बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)-जिला प्रशासन की ओर से आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए बाकायदा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में लोगों को ईवीएम और वीवीपीएटी की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा लोगों को अन्य जगहों पर भी जागरूक किया जा रहा है।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में बाकायदा प्रशासन की ओर से एवं और वीवीपीएटी की जानकारी देने को लेकर बूथ स्थापित किया गया है। इस बूथ में सरकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिसके चलते यहां आने वाले लोग ईवीएम और वीवीपीएटी की जानकारी हासिल कर रहे हैं। उधर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मुस्ताक अली का कहना है कि प्रशासन के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने सही मत का प्रयोग कर सकें। इसके लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार लोगों को ईवीएम मशीन और वीवीपीएटी की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग सरकार, प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर शुरू की गई इस पहल का लाभ लोग उठा सकते हैं।
