राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर जहां एक और एचपीसीए ने अभी से अपनी सभी तैयारियां करना शुरू कर दी हैं। वहीं दूसरी और बुधवार को बीसीसीआई व आईसीसी टीम के सदस्यों ने भी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लिया और स्टेडियम में मैचों को लेकर किस तरह से एचपीसीए की ओर से प्रबंध किए जा रहे है इसी जानकारी भी ली। इन वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर भी लागों में खासा उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है क्योंकि यह पहली मर्तबा है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप के पांच मैच खेले जाने हैं।
वहीं एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी करने का मौका मिला हैं इसको लेकर आईसीसी और बीसीसीआई की टीम के सदस्यों ने बुधवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का भी दौरा किया है ताकि इस इवेंट में किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। संजय ने कहा कि आईसीसी इस इवेंट के प्रमुख आयोजक है और बीसीसीआई, आईसीसी के निर्देशों के अनुसार ही काम करता और इसी को लेकर आज बीसीसीआई की टीम के सदस्यों व आईसीसी टीम के सदस्यों ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच कर हर काम का आंकलन किया हैं।
संजय शर्मा ने कहा कि बीसीसीआई की टीम की ओर से मैच खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा, जहां पर क्रिकेट खिलाड़ियों को रहने की सुविधा दी जाएगी व जिस रास्ते से खिलाड़ी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने के लिए पहुंचेंगे इन सभी पहलुओं पर बीसीसीआई की टीम के सदस्यों ने गहनता से जांच की है ताकि क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की ओर से कैसे इस इवेंट को खूबसूरत और यादगार बनाया जा सकता है इसको लेकर भी बीसीसीआई की टीम के सदस्यों व आईसीसी की टीम ने एचपीसीए के अधिकारियों के साथ बात की हैं संजय ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही एचपीसीए की ओर से धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को उखाड़कर दोबारा से बनाया गया हैं क्योंकि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्सर बारिश होने का माहौल बना रहता हैं, ऐसे में अगर स्टेडियम में बारिश होती है तो नई टेक्नोलॉजी के चलते अब मैदान को आधे घंटे में सूखाकर खेलने लायक बनाया जा सकता हैं। इस मौके पर आइसीसी के टीम व बीसीसीआई के टीम के सदस्यों के साथ आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
