By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: Ice Skating के शौकीन कर लें तैयारी, इस दिन से पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > Ice Skating के शौकीन कर लें तैयारी, इस दिन से पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ
himachalpolitical

Ice Skating के शौकीन कर लें तैयारी, इस दिन से पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/21 at 2:55 PM
Share

संजू चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के स्केटिंग रिंक में जल्द ही पर्यटकों सहित स्थानीय लोग ओर बच्चे स्केटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। राजधानी शिमला में एशिया के इकलौते ओपन एयर स्केटिंग रिंक में जल्द ही स्केटिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में लंबे समय से यहां स्केटिंग करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह राहत की खबर है। रिंक के मैदान में घास व गड्ढे पड़ जाने के चलते इसकी साफ-सफाई का कार्य अब शुरू किया गया है।

आइस स्केटिंग क्लब के सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि पिछले साल 16 दिसंबर को स्केटिंग शुरू की गई थी लेकिन इस बार थोड़ा स्केटिंग जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। लिफ्ट का कार्य चलने की वजह से ग्राउंड की स्थिति बेहतर नहीं है ऐसे में 30 नवंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में ही यहां लोग स्केटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आइस स्केटिंग रिंक में पिछले साल जहां 52 सेशन हुए थे। वहीं इस साल भी यहां स्केटिंग के सेशन शुरू होना प्रस्तावित हुए है।

बता दें कि साउथ ईस्ट एशिया का पहला सेमी नेचुरल आइस स्केटिंग रिंक शिमला के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के पास स्थित है। ब्रिटिशकाल से अब तक इस रिंक में प्राकृतिक तरीके से ही बर्फ जमाई जाती है। नवंबर माह में जब तापमान में गिरावट आती है तो रिंक में पानी छिड़का जाता है, जिसे प्राकृतिक तरीके से जमने दिया जाता है और जब बर्फ की परत मैदान पर जमकर तैयार हो जाती है तो उस पर स्केटिंग की जाती है। उधर, रिंक के संगठन सचिव पंकज प्रभाकर का कहना है कि आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के सेशन मौसम पर निर्भर करते है। मौसम का साथ रहा तो रिंक की सफाई के बाद यहां बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह से स्केटिंग सेशन शुरू होने की संभावना है।

TAGGED: Ice Skating, Shimla, tourists
admin November 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article DDU अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए खोल दी राशन की दुकान, मिल्कफेड के MD को भेजा नोटिस
Next Article एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने नवाजे जांबाज पर्वतारोही, जान जोखिम में डाल कर बचाई कई जिंदगियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?