By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा
himachalNews

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/16 at 6:15 PM
Share
चिंतपूर्णी , विकास— अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा शनिवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर देश की एकता, शांति और सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मुख्य गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई। इस दौरान मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बिट्टा ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि मां चिंतपूर्णी का दरबार हर बार उन्हें नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में सभी नागरिकों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की सुरक्षा और कुशलता के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की बदौलत ही देश सुरक्षित है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उनका सम्मान करे।
एमएस बिट्टा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम की है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी को मिलकर देशहित में सहयोग करना चाहिए और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना चाहिए।
TAGGED: Chintpurni President of Anti-Terrorism Front
Chandrika May 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान
Next Article मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

हमीरपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 1500 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Ago

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?