नूरपूर:संजीव महाजन – विधानसभा ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत झोंका रतियाल में वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर एवं जम्मू एंड कश्मीर औद्योगिक व तकनीकी सलाहकार समिति के माध्यम से पांच दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
जम्मू एंड कश्मीर औद्योगिक व तकनीकी सोसायटी के ब्रांच मैनेजर आर एल परमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 5 दिन तक चला। जिसमें प्रतिभागियों को टूरिस्ट गाइड का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ अपने विचार सांझा किए और पर्यटन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही भिन्न-भिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया और उन्हें पर्यटन की ओर रोजगार के लिए प्रेरित किया।
झोंका पंचायत उपप्रधान तिलक राज ने कहा कि यह समय समय पर हमारी पंचायत में आए और ऐसे कैंप लगाए ताकि लोगों को पता चले कि टूरिज्म से कैसे बढ़ावा होगा और लाभ होगा।
