कुल्लू: मनमिंद्र अरोड़ा- ओपीएस बहाल करने पर लाहुल-स्पीति प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है।
संघ के जिला प्रधान दिनेश,महासचिव शेर सिंह उपप्रधान शेर सिंह,कोषाध्यक्ष प्रवीण,मुख्य सलाहकार निर्मल,राज्य उपाध्यक्ष गोपाल,राज्य सहसचिव गणेश लाल,उदयपुर खंड के प्रधान विकास,केलांग खंड दो के प्रधान प्रेम लाल,महासचिव महेश,केलांग खंड एक के महासचिव सोनम दवा,कोषाध्यक्ष सुदर्शन आदि ने एक बैठक कर सीएम का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां अपना वादा पूरा किया है वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को सम्मान दिया है। यही नहीं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पीति के अध्यापकों में ओपीएस बहाली की खुशी है और जश्न मना रहे है।
