शिमला: कमल भारद्वाज – हाल ही में नगर निगम ने शहर में चल रही पार्किंग स्थानों के बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए थे।जिसके चलते ठेकेदारों ने शहर की पार्किंग सेवाएं बंद कर दी थी लेकिन बाद में मामला सुलझाने पर पार्किंग सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।आने वाले समय में नगर निगम ने पार्किंग विवाद पर अहम फैसले लेने का निर्णय लिया है।
शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था ने पार्किंग विवाद पर बात करते हुए कहा कि यह मामला शहर की लगभग सभी पार्किंगो में सामने आया है।उन्होंने कहा की पार्किंग मालिको व ठेकेदारों ने बड़े लंबे समय से सरकार को अनिवार्य शुल्क नहीं दिया है। शुल्क राशि करोड़ो में पहुंच चुकी है। इसी कारण नगर निगम ने पार्किंग स्थानों का बिजली पानी का कनेक्शन कट कर दिया था।वही उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ती है तो नगर निगम खुद इन पार्किंग स्थानों को सुचारू रूप से चला सकती है।आने वाले दिनों में इस विवाद पर शहरी विकास सचिव द्वारा बैठक की जाएगी । जिसमे इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा करके निष्कर्ष निकाला जाएगा।
