By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों ने किया चक्का जाम,महापंचायत व मशाल जुलूस को लेकर दी चेतवानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों ने किया चक्का जाम,महापंचायत व मशाल जुलूस को लेकर दी चेतवानी
himachalNews

दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों ने किया चक्का जाम,महापंचायत व मशाल जुलूस को लेकर दी चेतवानी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/01/16 at 10:16 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा-दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों ने
मुख्य द्वार से होते हुए बस स्टैंड दाड़ला,आईटीआई दाड़ला,स्यार से होते हुए अंबुजा चौक तक अदानी समूह होश में आओ,केंद्र सरकार होश में आओ,प्रदेश सरकार होश में आओ,स्थानीय एमएलए होश में आओ,इत्यादि नारेबाजी करते हुए अपना रोष निकाला। भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस के मुस्तैद होने पर भी काफी समय तक सड़क पर जाम लगा रहा।पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुल सका।इसके पश्चात अंबुजा चौक में करीब 2 घन्टे तक प्रदर्शन करते हुए ट्रक ऑपरेटरों ने अपना गुस्सा सरकार के प्रति निकाला।

ऑपरेटर गुस्से में बोले, सरकार ने नहीं कि अधिसूचना जारी

ऑपरेटरों ने रोष जताते हुए कहा कि इतने दिन हो जाने के बाद सरकार ने कोई भी अधिसूचना जारी नही की है । जिससे अब ऑपरेटर्स के सब्र का बांध टूटता जा रहा है और अब शांतिप्रिय ढंग से चल रहे आंदोलन को उग्र आंदोलन में तब्दील करने के लिए बाध्य होना पड़ा रहा है। बेहतर है कि सरकार मंगलवार सुबह अधिसूचना जारी कर ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में सकारात्मक परिणाम निकालें।

मंगलवार सुबह दस बजे तक की जाए अधिसूचना

बाघल लैण्डलूजर के पूर्व प्रधान राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंगलवार सुबह दस बजे तक अधिसूचना जारी करें।उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी कर फैसला ट्रक ऑपरेटर्स के पक्ष में या खिलाफ लें, ताकि मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के बाद दोस्त या दुश्मन का फ़ैसला हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दाड़लाघाट के ऑपरेटर्स व बरमाणा सहित प्रदेश के अन्य जिलों के ऑपरेटर्स की एक बैठक ब्रमपुखर में होगी। जिसमें अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी।उन्होंने कहा कि देहरा के विधायक होशियार सिंह द्वारा ट्रांसपोर्टर्स को लेकर दिए जा रहे बयान को किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।उन्होंने प्रदेश के सीमेंट कारखानों के ऑडिट को लेकर भी मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से परिवहन सभाओं का ऑडिट होता है , उसी तर्ज पर सीमेंट कारखानों का ऑडिट करवाया जाए।

TAGGED: Solan truck operators
Chandrika January 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शहर की दीवारों पर दिखेंगे सोलन के ऐतिहासिक स्थल, वॉल पेंटिंग से दिया जाएगा ये सन्देश
Next Article ओपीएस बहाल करने पर प्राथमिक शिक्षक संघ लाहुल ने जताया सीएम का आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?