अरविंदर सिंह, हमीरपुर: 2014 में भी सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान यादगार बना था जब वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी थी अब 9 फरवरी यानी आज एक बार फिर से सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान यादगार बनेगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशियों की जीत को यहां से सुनिश्चित करेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में सुजानपुर में देर शाम पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश स्तरीय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली थी, अब संसदीय क्षेत्र की रैली है। सौभाग्य से प्रधानमंत्री यहां पहुंच रहे हैं ओर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के गवाह बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिन मांगे हिमाचल को सब कुछ मिला है। भाजपा देती है लोगों को फायदा मिलता है। हर वर्ग का ख्याल रखती है। कांग्रेस केवल झूठ बोलती है झूठी गारंटी देती है।उस गारंटी की कोई गारंटी नहीं होती, इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है ओर आगे भी चलेगी।
प्रो.धूमल ने कहा कि 2022 का यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी, मिशन रिपीट होगा और हिमाचल में रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा की संकल्प पत्र को भारतीय जनता पार्टी में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए जारी किया है महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण हिमाचल में हमने दिया था अब सरकारी क्षेत्र में 33 फ़ीसदी आरक्षण नौकरियों में मिलेगा । यह भी भारतीय जनता पार्टी दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइकिल बड़ी छात्राओं को स्कूटी, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा। तमाम जो बातें संकल्प पत्र में है वो ऐतिहासिक हैं। संकल्प पत्र लाजवाब शानदार है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आए उनका जनसंवाद सुने और भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
