By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कसुम्पटी के विकास को अनिरुद्ध सिंह ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की देन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कसुम्पटी के विकास को अनिरुद्ध सिंह ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की देन
himachalpolitical

कसुम्पटी के विकास को अनिरुद्ध सिंह ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की देन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/09 at 12:34 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार प्रसार अंतिम चरण में है। सभी प्रत्याशियों की ओर से चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। वहीं जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह भी अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को केलटी, ढली, इंद्रनगर, शांति विहार,भट्टाकुफर, हाउसिंग बोर्ड कलोनी के साथ ही अन्य क्षेत्रों में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह के चुनावी प्रचार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है, वह केवल और केवल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि चाहे चमियाणा अस्पताल की बात हो या फिर पूर्व कांग्रेस सरकार में खुले दो कॉलेज की बात हो। इसी तरह क्षेत्र में सड़कों की बात हो तो वे भी पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कसुम्पटी विधानसभा में विकास कार्य के नाम पर एक भी पत्थर नहीं लगा है।

चुनावी प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन फेल साबित हुआ है, जिसकी अब मुरम्मत भी नहीं हो सकती है। ऐसे में अब जनता डबल इंजन की सरकार को बदलने का ही मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही विस क्षेत्र की सभी सडक़ों को पक्का किया जाएगा। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल डंगे लगाए गए और गुणवता का ध्यान नहीं रखा गया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की आवाज को हर मंच पर उठाया है। विधानसभा में भी सरकार के समक्ष कई मसलों पर उठाया गया है लेकिन भाजपा सरकार ने पूरी तरह से कसुम्पटी विधानसभा की अनदेखी की है, जिसका जवाब देने का अब समय आ गया है।

TAGGED: Anirudh Singh, Chief Minister, Late. Virbhadra Singh
admin November 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के साथ सुरेश भारद्वाज ने किया सौतेला व्यवहार, विकास कार्यों में अड़चनें लगाने के जनता ने लगाए आरोप
Next Article आज सुजानपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रत्याशियों की जीत को करेंगे सुनिश्चित:प्रो.धूमल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?