By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रियंका गांधी ने जताई लाहौल स्पीति घूमने की इच्छा, अगली बार आउंगी, तो अटल टनल की सैर करके जाऊंगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रियंका गांधी ने जताई लाहौल स्पीति घूमने की इच्छा, अगली बार आउंगी, तो अटल टनल की सैर करके जाऊंगी
himachalpolitical

प्रियंका गांधी ने जताई लाहौल स्पीति घूमने की इच्छा, अगली बार आउंगी, तो अटल टनल की सैर करके जाऊंगी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/13 at 12:15 AM
Share
सचिन शर्मा,केलांग(TSN): आज फ्लाइट की वजह से देरी हो गई, लेकिन मैं आपसे वादा करती हूं कि अगली बार आउंगी तो अटल टनल रोहतांग की सैर जरूर करूंगी। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनाली के सासे हेलीपैड पर लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से कही। दोनों के बीच करीब सात से दस मिनट तक संवाद हुआ। इस बीच लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने प्रियंका गांधी को लाहौल स्पीति में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की सारी जानकारी दी।
 विधायक ने मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रियंका गांधी को लाहौल स्पीति आने के लिए आमंत्रित भी किया, जिससे प्रियंका गांधी ने स्वीकार करते हुए कहा कि वे जल्द ही लाहौल स्पीति का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा है लाहौल स्पीति को करीब से देखें और अटल टनल रोहतांग की सैर भी करें।
बता दें कि विधायक रवि ठाकुर विशेष तौर पर प्रियंका गांधी को लाहौल ले जाने के लिए मनाली पहुंचे हुए थे। विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि प्रियंका  और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उन्होंने मनाली पहुंचने से पहले ही बात की थी और यह आग्रह किया था कि प्रियंका जी को मनाली दौरे के साथ साथ लाहौल का भी दौरा करवाया जाए। ऐसे में ये तय हुआ था कि सासे हेलीपैड पर उतरने के बाद थोड़ी देर के लिए ही सही प्रियंका अटल टनल रोहतांग होते हुए सिस्सू तक जाएंगी और वहां लोगों से मिलने के बाद चौपर में बैठ मंडी रवाना होंगी। लिहाजा सारी तैयारियां करने के बाद विधायक रवि ठाकुर लाहौल से मनाली प्रियंका गांधी को लेने के लिए पहुंचे, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण प्रियंका गांधी का लाहौल का कार्यक्रम रद्द हो गया।
ऐसे में प्रियंका गांधी ने विधायक रवि ठाकुर को कहा है कि अगली बार आउंगी, तो अटल टनल की सैर जरूर करुंगी। बहरहाल प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मनाली में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और कुछ महिलाओं से मुलाकात भी की।
TAGGED: Atal tunnel, desire, expressed, Kelang, Lahaul-Spiti, Priyanka Gandhi, visit
admin September 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में आयोजित हुई पुलिस पेंशनर कल्याण संघ की बैठक… इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Article प्रियंका गांधी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण,जानी प्रभावितों की समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?