बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जल शक्ति विभाग की पेयजल, सिंचाई योजनाओं पर तैनात आऊटसोर्स कर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन, विभाग ने 24 फरवरी तक उचित कदम नहीं उठाए तो क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। यह बात हरनोड़ा बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
अशोक शर्मा ने कहा कि इन कर्मियों को छह माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन इन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं, इसके अलावा इन्हें मर्जी से नौकरी से कभी हटा दिया जाता है तो कभी रख लिया जाता है। इन कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, जल शक्ति विभाग ने यदि निर्धारित तारीख तक उचित कदम नहीं उठाए तो इन स्कीमों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रशासन, जल शक्ति विभाग उचित कदम उठाए। ताकि इन कर्मियों की समस्या का समाधान हो सके।
