बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला में चिट्टे की सबसे बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया चिट्टा तस्कर, पूर्व विधायक के बेटे का पार्टनर है। वहीं, कांग्रेस का पदाधिकारी भी है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जम्बाल ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
त्रिलोक जम्बाल ने कहा कि बिलासपुर में चिट्टा माफिया किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि चिट्टे को संरक्षण देने वाले लोगों में पुलिस कार्रवाई के चलते बौखलाहट बढ़ गई है। वहीं, मनोस्थिति भी बहुत खराब हो चुकी है। प्रतिद्धंदी अनाप श्वाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिट्टा माफिया के खिलाफ किए गए प्रहार के चलते पूर्व विधायक के कारोबार जो फर्क पड़ा है, उससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। बेहतर होगा उनके परिवार के लोग उनकी मानिसक स्थिति का चैकअप करवाएं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा चिट्टा माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई सराहनीय कदम हैं।
