शिमला-:राजधानी शिमला के छोटा शिमला चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। राज्य सचिवालय के पास एक कार चालक की लापरवाही के कारण वाहन का टायर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति के पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग की मदद की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घायल बुजुर्ग दर्द से कराहते रहे, जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।स्थानीय लोगों ने चौक पर बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था और लापरवाह ड्राइविंग पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सचिवालय के आसपास वाहनों की भीड़ और नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
TAGGED:
Shimla accident
Chandrika
