अरविंदर सिंह,हमीरपुर: कृष्णा युवा मंडल भगेटु के युवाओं की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद की फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में आए बच्चों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया और उनके विचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस उपलक्ष्य पर राकेश ठाकुर ने युवाओं को संबोधित किया और युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को कुछ सुने और उनके सिद्धांतों पर चलें। इस कार्यक्रम में कृष्णा युवा मंडल के सचिव व जिला कोऑर्डिनेटर डिसएबल हेल्पलाइन फाउंडेशन राजन कुमार ने कहा की युवा स्वामी विवेकानंद को आदर्श बनाए। हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती हैं।
रामकृष्ण परमहंस ने इन्हें प्रभु पूजा और मानवता की सेवा करने की शिक्षा दी हैं और स्वामी जी ने इस शिक्षा का पालन करते हुए अपना जीवन मानवता की सेवा में लगाया। देश की युवा पीढ़ी को इनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद की जयंती को साल 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी इसीलिए सभी युवाओं को बताया कि हमें स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में काफी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राजन कुमार, आदर्श, राकेश ठाकुर, गुगलु, आस्था पठानिया, गौरी, आरुषि, रुद्रा ठाकुर, राजेंद्र कुमार, आदित्य ठाकुर, अंशु ठाकुर, कृतिका, अंजना कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, दीपिका कुमारी, मानसी कुमारी, रूद्र ठाकुर और अमृता कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
