संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को उनके विभाग की सौंप दिए गए हैं। मंत्रियों को विभाग सौंपने के बाद अब मंत्री अपने विभागों का रिव्यू करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की सभी मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया हैं। मंत्री खुद अब अपने अपने विभागों का रिव्यू करेंगे।
बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सभी मंत्रियों को विभाग मिल गए हैं। सीएम सुक्खूके पास वित्त, गृह, योजना, कार्मिक विभाग के साथ कुछ अन्य विभाग भी हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन, भाषा एवं संस्कृति विभाग देखेंगे। मंत्रियों में चंद्र कुमार कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, आयुष और संसदीय कार्यमंत्री , जगत सिंह नेगी को राजस्व, बाग़वानी और जनजातीय विकास, रोहित ठाकुर को शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज, जबकि विक्रमादित्य सिंह को पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग का जिम्मा दिया गया हैं।
