संजीव महाजन,नूरपुर : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पहली कैबिनेट बैठक 13 जनवरी को होने जा रही हैं,जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की इस बैठक से काफ़ी ज्यादा उम्मीदें हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्मचारियों से ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर जो वायदा किया गया हैं उसे लागू करने को लेकर काफी उम्मीदें हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि पहली ही कैबिनेट बैठक में सरकार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाली का तोहफ़ा देगी।
प्रदेश अध्यक्ष न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ डॉ.संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भारतीय इतिहास में पेंशन पुरुष नाम से जाना जाएगा जो 13 फरवरी 2023 को लोहड़ी के पवित्र पर्व पर अपनी नवनिर्वाचित सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) लागू करेंगे। डॉ.संजीव गुलरिया ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जिन कर्मचारियों, अधिकारियों का सरकारी सेवा में नियमित कार्यकाल चाहे एक वर्ष हो या दो वर्ष यानी कि दस साल से कम रहा हैं उन्हें भी पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। ऐसे कर्मचारियों, अधिकारियों को भी रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे का सहारा ओपीएस दी जाए,क्योंकि यह कर्मचारी भी सरकार की रीढ़ रहे हैं।
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र मानस ने कहा कि कल 13 जनवरी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट बैठक करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने वायदा किया था कि वह पहली केबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली कर देगी हिमाचल के लगभग दो लाख कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कल उनकी पुरानी पेंशन बहाल होने वाली हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि जिन कर्मचारियों के दस साल नहीं हुए हैं उन्हें भी सम्मानजनक पेंशन जरुर दें। कल लोहड़ी वाले दिन हिमाचल के कर्मचारी दिवाली मनाने को तैयार हैं।
