अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर ज़िला मुख्यालय के साथ पक्का भरो में प्रोजेक्ट क्लीन स्ट्रीट फूड हब के तहत एफएसएएआई ने प्रोजेक्ट क्लीन स्ट्रीट हब लांच करने जा रहा हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक कनाल भूमि को भी चिन्हित किया गया हैं। हमीरपुर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के कार्यान्वयन के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में इसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली गई हैं।
स्ट्रीट हब लांच होने से हमीरपुर शहर वासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा तो साथ ही स्थानीय व्यंजन तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह ओर स्वरोजगार अपनाने वाले युवाओं को जगह उपलब्ध हो पाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट क्लीन स्ट्रीट फूड हब के तहत एफएसएएआई ने एक कार्यक्रम प्रोजेक्ट क्लीन स्ट्रीट हब लांच किया हैं। इसके तहत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड बेचने वाले 15 या अधिक विक्रेताओं /दुकानों /स्टॉलों का एक हब या क्लस्टर, जिनमें से 80 प्रतिशत या अधिक स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों का प्रतिनिधित्व करते हैं और बुनियादी स्वच्छता और स्वच्छता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन की ओर से पक्काभरो के पास एक कनाल भूमि की पहचान की गई है और केंद्र सरकार की तरफ से एक करोड़ की राशि भी स्वीकृति की गई हैं।
