By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा.. कई जिलों में खुलेंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा.. कई जिलों में खुलेंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र
himachalNews

हिमाचल में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा.. कई जिलों में खुलेंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/10 at 7:20 PM
Share

Shimla, 10 August-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती और पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही जिला हमीरपुर के जलाड़ी में दूध शीतलन केंद्र और जिला ऊना के झलेड़ा में बल्क मिल्क कूलर भी लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य की 90% से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और कृषि व पशुपालन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से दूध खरीद की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा तथा किसानों को उचित मूल्य मिलेगा।पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन जल्द ही एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) प्रणाली लागू करेगा, जिससे किसान मोबाइल पर दूध खरीद, भुगतान की स्थिति, गुणवत्ता रिपोर्ट और मूल्य संबंधी जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे। सभी लेनदेन डिजिटल होने से भुगतान तेज़ी से किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगा।

ढगवार (जिला कांगड़ा) में एक अत्याधुनिक संयंत्र का निर्माण जारी है, जिसमें दही, लस्सी, बटर, घी, पनीर, फ्लेवर्ड दूध, खोया और मॉज़रेला चीज़ का उत्पादन किया जाएगा।हिमाचल प्रदेश न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दूध खरीदने वाला देश का पहला राज्य है, जहाँ गाय का दूध ₹51 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹61 प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अलावा, 2 किलोमीटर से अधिक दूरी से दूध लाने वाले पशुपालकों को ₹2 प्रति लीटर परिवहन अनुदान भी दिया जा रहा है।

TAGGED: Shimla Promotion of dairy sector in Himachal
Chandrika August 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तिरंगा यात्रा से गूंजा टोनी देवी बाजार, 15 अगस्त से पहले देशभक्ति का माहौल
Next Article खैरियां के युवाओं ने खुद खोला भूस्खलन से बंद संपर्क मार्ग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?