Hamirpur, Arvind-स्वतंत्रता दिवस से पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का जज़्बा चरम पर है। रविवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा के नेतृत्व में टोनी देवी बाजार (मंडल बमसन) में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल बमसन की बैठक भी आयोजित हुई, जिसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” के नारों से माहौल को गूंजा दिया।
राजेंद्र राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में दो दिनों तक हर मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है, ताकि जनमानस में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश पहुंचे।उन्होंने कहा कि सोमवार को इसी तरह की यात्रा सुजानपुर शहर में भाजपा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष जसवंत ठाकुर की अगुवाई में निकाली जाएगी।
