नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नालागढ़ के तहत पुलिस ने चौंकीवाला क्षेत्र के ढंडोरा होटल में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल मैनेजर समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि छह लड़कियों को होटल से छुड़ाया गया है।सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देर शाम नालागढ़ के डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि चौकीवाला क्षेत्र के ढंडोरा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुख्ता सूचना मिलने पर नालागढ़ पुलिस थाना की टीम ने होटल में छापेमारी की । इस दौरान अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां और तीन युवक पकड़े गए, जबकि होटल में संदिग्ध अवस्था में रखे जाने पर तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि होटल मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है ।होटल से छुड़ाई गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है । युवकों से उनके बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।
