संजु चौधरी, शिमला: आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर देशभर में उठे विरोध के स्वरों की गूंज हिमाचल तक भी पहुंच गई हैं। देश के साथ अब हिमाचल में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग क विरोध हो रहा हैं। देवभूमि क्षत्रिय संगठन की ओर से आदिपुरुष फ़िल्म की स्क्रीनिंग का विरोध किया जा रहा हैं। इसी के विरोध स्वरूप सोमवार को शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने फिल्म का विरोध किया।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के लोग टूटीकंडी सिनेमा हॉल पहुंचे और सिनेमा हॉल के अंदर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हालांकि सिनेमाघर में कल से ही आदि पुरुष फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि फिल्म में जो दृश्य और डायलॉग दिखाए गए हैं वह हिंदू समाज के लोगों के लिए ठेस पहुंचाने वाले हैं इसलिए इस फिल्म पर प्रतिबंध होना चाहिए। एक तरफ जहां अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बन रहा है वहीं दूसरी तरफ भगवान श्री राम का और सीता का इन फिल्मों के माध्यम से अपमान और मजाक उड़ाया जा रहा है जोकि सहन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जब भी धार्मिक आस्थाओं पर आधारित कोई फिल्म बनी उसके लिए धर्मगुरुओं शंकराचार्य की कमेटी के गठन किया जाए जो इनको पास करने की अनुमति दे । तभी फिल्में सिनेमा घरों में दिखाई जाएं।
