हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-नगर परिषद द्वारा हमीरपुर मुख्यालय में स्थित चौक चौराहा का सौंदर्यकरण करने के लिए विभिन्न काम करवाए जा रहे हैं.इसी कड़ी में हमीरपुर के भोटा चौक के साथ समाजसेवी स्वर्गीय पुरी स्मारक के अलावा सार्वजनिक शौचालय और वर्षशीलका के पुनर्निर्माण का काम किया जा रहा है।नगर परिषद हमीरपुर के द्वारा शहर के अन्य स्थानों पर बनाए गए आधुनिक शौचालय की तर्ज़ पर शौचालय निर्माण किया जा रहा है तो वहीं वर्षशीलका में एलसीडी व एसी की सुविधा दी जाएगी।
हमीरपुर के भोटा चौक पर स्तिथ बस स्टॉप पर प्रतिदिन सैकड़ो लोगो विभिन्न स्थानों पर आने जाने के लिए पहुंचते है ।नगर परिषद ने अब यात्रियों के लिए बनाई जा रही वर्षशीलका को वातानुकूलित किया जाएगा। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद हमीरपुर के चौक चौराहों के सौन्दरकरण का काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बूटा चौक पर स्थित वर्षा शालिका को जहां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा तो वहीं उसके ऊपर हमीरपुर लोक संस्कृति को दर्शाती झमकड़ा नृत्य की कलाकृतियां भी लगाई जाएगी.उन्होंने बताया कि इसके अलावा हमीरपुर बस स्टैंड के साथ पार्क में महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा ।
