By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पेंशन न दिए जाने के विरोध में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पेंशन न दिए जाने के विरोध में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
himachalNews

पेंशन न दिए जाने के विरोध में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/09 at 8:23 PM
Share

राहुल चावला ,धर्मशाला ( TSN)-पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के पेंशनरों ने अभी तक पेंशन न दिए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। रैली का नेतृत्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने किया। इस दौरान पेंशनर्स ने दो टूक चेतावनी दी कि दस सितंबर को यदि पेंशन जारी न हुई और हर माह पहली तारीख को पेंशन दिए जाने की घोषणा न की गई, तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चमन भाटिया ने कहा कि पेंशन 10 तारीख को देने का क्या औचित्य नहीं है। सरकार आज इस हालात में पहुंची है तो किसकी गलती है। किसकी गलत नीतियों के कारण यह स्थिति प्रदेश में उपजी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से लोक लुभावने वादे किए थे, लेकिन पेंशनर्स को आज परेशानी में डाल दिया है। प्रदेश के दोनों प्रमुख दल अपने वेतन, भत्ते और पेंशनें बढ़ा लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्री के पास चार विभाग हैं तो उनके पास भी चार गाडिय़ां रखी गई हैं, जबकि एक गाड़ी से भी काम चल सकता है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं की गलत नीतियों की वजह से सरकार इस हालात में पहुंची है। उन्होंने कहा कि बैठक उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें पेंशनर्स की पेंशन हर माह की पहली तारीख को देना सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है, इसके बावजूद सरकार पहली तारीख को पेंशन देने का प्रावधान नहीं करती है तो पेंशनर्स द्वारा सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा और पेंशनर्स सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे। प्रदेश भर में पेंशनर्स के जितने भी संगठन हैं, सभी को साथ लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। प्रदेश में वित्तीय स्थिति के जो हालात हैं, यह हालात पेंशनर्स और कर्मचारियों की वजह से नहीं हुए हैं, बल्कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से हुए हैं। इसलिए पेंशनर्स अपने हकों के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे, यदि बात नहीं बनी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

TAGGED: Dharamshala Pensioners Welfare Association
Chandrika September 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर मुख्यालय की भोटा चौक वर्षाशालिका में जनता को मिलेगी एसी व एलसीडी की सुविधा
Next Article स्कूल परिसर में शादी करवाने के मामले में आरोपी महिला को इलैक्ट्रीकल आरओ लगाने के आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?