By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोक निर्माण मंत्री ने दयानंद पब्लिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोक निर्माण मंत्री ने दयानंद पब्लिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
himachalNews

लोक निर्माण मंत्री ने दयानंद पब्लिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/12 at 8:57 PM
Share

Shimla, 12 November-: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक विकास और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है। यह ज्ञान, कौशल और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहन देकर बच्चों को जीवन में सही दिशा प्रदान करती है।वह आज गेयटी थियेटर, शिमला में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

मंत्री ने इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करती है जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनना भी होना चाहिए।

नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें बच्चे

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि दयानंद पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक है जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार कर रही प्रयास

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी और निजी स्कूलों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता का अंतर खत्म करने के लिए नियमों में संशोधन कर रही है ताकि हर बच्चे को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही युवा अपने भविष्य को संवार सकते हैं और समाज को नई दिशा दे सकते हैं।

‘इकोस ऑफ एक्सीलेंस’ का विमोचन व बच्चों को सम्मान

इस अवसर पर मंत्री ने विद्यालय की वार्षिक न्यूज़ लेटर ‘इकोस ऑफ एक्सीलेंस’ का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु मंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्रों के लिए ₹31,000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की।विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य उपस्थित

समारोह में डीएवी स्कूल ठियोग के प्रधानाचार्य मिस्टर थापा, डीएवी स्कूल शोघी के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह, पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम पार्षदगण, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla annual function of Dayanand Public School
Chandrika November 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस राज में ठप पड़ा विकास, तीन साल में एक भी नई योजना नहीं: डॉ. राजीव बिंदल
Next Article सासन गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मृतक रंजना के परिजनों को दी सांत्वना और आर्थिक सहायता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?