By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीजेपी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी की रैली में उड़ी यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > बीजेपी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी की रैली में उड़ी यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां
electionhimachalpolitical

बीजेपी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी की रैली में उड़ी यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/26 at 12:00 PM
Share

बद्दी/जगत सिंह: बद्दी में भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी की रैली में यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। दरअसल दून विस से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी का नामांकन पत्र कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जनसभा खत्म होने के बाद बाजार से रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ती हुई देखी गई।

ट्रैक्टरों पर दर्जनों युवा सवार थे और लटकते हुए नजर आए। साथ ही बुलेट बाइक भी इस रैली की शान बढ़ा रहे थे और बुलेट बाइक पर सवार युवा भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। बाइक पर तीन तीन लोग सवार थे और सुरक्षा के मद्देनजर किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। ट्रैक्टरों पर बड़े बड़े स्पीकर लगाकर जोर जोर से गाने बजाए जा रहे थे। जिससे आसपास के लोगों को खासी परेशानी हुई। इस रैली में मालगाड़ी का भी खूब इस्तेमाल हुआ और उसमें भी लोगों को ठूस ठूस कर भरा हुआ था।

यहां सबसे बड़ा सवाल भाजपा के मंडल स्तर के नेता व भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी पर उठ रहा है। आखिर इन ट्रैक्टरों पर सवार करके युवाओं से अपनी रैली में जान जोखिम में क्यो डाली जा रही है। अगर इस दौरान कोई अनहोनी घटना घटित होती तो उसका जिम्मेवार कौन होता। यहां सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जब लोगों द्वारा चुने हुए नुमाइंदे ही इस तरह कानून की धज्जियां उड़ाएं तो बाकी से क्या उम्मीद की जा सकती है। देखना होगा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

TAGGED: BJP candidate, paramjit singh pammi, Rally, traffic rules
admin October 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल की ईशानी ने माउंट चो ओयू पिक पर फहराया तिरंगा, दुनिया की बनी पहली भारतीय महिला
Next Article Video में देखें, किन्नौर में किस रेट में बिक रहा मशहूर ‘काला सोना’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?