By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा हाइकमान के हाथों की कठपुतली, बोलने और सोचने तक की है मनाही: राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा हाइकमान के हाथों की कठपुतली, बोलने और सोचने तक की है मनाही: राणा
himachal

भाजपा हाइकमान के हाथों की कठपुतली, बोलने और सोचने तक की है मनाही: राणा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/24 at 7:50 AM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर : प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक है। ऐसे में कांग्रेस के विधायकों के पार्टी छोड़ने ओर पार्टी के अहम पदों से इस्तीफा देने के मामले पर भाजपा लगातार हमला कांग्रेस पार्टी पर कर रही है। वहीं कांग्रेस भी भाजपा पर लगातार हमलावर है। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार ब्यान ओर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप कांग्रेस की चिंता छोड़ अपने कुनबे को संभालें।

उन्होंने कहा कि तानाशाह बीजेपी में कौन कितने अपमान के घूूंट पी रहा है यह जनता भी समझ रही है व बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता भी समझते हैं। राणा ने सुरेश कश्यप को बिना पॉवर का सरदार करार देते हुए कहा कि कश्यप खुद जानते हैं कि बीजेपी की तानाशाही में बोलने और सोचने तक की मनाही है, फैंसला लेना तो दूर की बात है।

राणा ने कहा कि कागजी तौर पर बीजेपी के सरदार को कांग्रेस की चिंता छोड़ बीजेपी के भीतर लगातार उठे सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी के विधायक अनिल शर्मा का बीजेपी ने क्या हाल किया है। एलके अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, ऊमा भारती जैसे नेताओं की अनदेखी जगजाहिर है और तो और प्रदेश में जिस नेता ने बीजेपी को सत्ता में लाया उसका बेहाल क्यों और कैसे हुआ है, बीजेपी चीफ को बताना चाहिए?

राणा ने कहा कि जिस नेतृत्व पर भरोसा करके बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था उस नेतृत्व को बीजेपी आलाकमान ने गर्त के अंधकार में धकेल दिया है। जनता के भरोसे को उम्र का हवाला देकर जिस तरह बीजेपी ने साइड लाइन लगाया है वह किसी से छिपा नहीं है। फिर उत्तराखंड में पलटी मारकर तानाशाह बीजेपी ने अपने ही लागु किए उम्र के नियम को जनादेश के विपरीत मौका दिया है। अपने ही नियमों का दरकिनार करने की आदी बीजेपी वर्तमान सीएम से लेकर कई अन्य नेताओं के साथ भी यही हाल करेगी, इसमें कोई संशय नहीं है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे राजेंद्र राणा

दिल्ली से लौटकर तुरंत चुनाव क्षेत्र में पहुंचे विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के खैरी पंचायत के बल्ला क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान के प्रभावित परिवारों को मिले व उन्हें यथासंभव सहायता करवाने का भरोसा भी दिया। जबकि बरसात के नुकसान का जायजा विभिन्न पंचायतों में लेकर जनता की तकलीफों को समझा। राणा ने कहा कि माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है और जनता हर सूरत बीजेपी की तानाशाह व झूठी सरकार से निजात पाना चाहती है। राणा ने कहा कि अब बीजेपी अपने नेताओं को अग्निवीर बनाकर साइड लाइन लगा रही है, जिसका ताजा उदाहरण एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी है।

TAGGED: himachal
admin August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुटलैहड़ का विकास वीरेंद्र कंवर की देन: अनुराग ठाकुर
Next Article पुलिस अधिकारियों के वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी, वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?