मंजूर पठान,चंबा (TSN): हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और मानसून के सीजन में हुई भारी तबाही से काफी नुकसान देखने को मिला था। इसमें सबसे अधिक नुकसान पीडब्ल्यूडी विभाग में हुआ हैं। चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधान सभा के तीसा मंडल को भी इस भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ हैं। भारी बारिश से जगह-जगह सड़कें टूटी है और उसके अलावा कलवर्ट सहित कई रिटेनिंग वॉल को भी भारी नुकसान हुआ हैं।
बता दें कि भारी बारिश के बाद दूर दूर तक ग्रामीण इलाकों के उन सभी संपर्क मार्ग को बहाल कर दिया गया हैं, जो भारी बारिश करते बुरी तरह से प्रभावित हुए थे हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग को अभी तक 20 करोड़ 21 लाख रुपए का नुकसान हुआ हैं,जिसकी रिपोर्ट बनाई गई हैं। यह रिपोर्ट जिला प्रशासन और सरकार को भेज दी गई हैं ताकि समय रहते बजट का प्रावधान किया जा सके और जहां अधिक नुकसान हुआ है उन जगह पर कार्य किया जाए। इसके अलावा अब सभी तरह के संपर्क मार्ग बहाल कर दिए गए हैं।
वहीं दूसरी और अधिशासी अभियंता तीसा मंडल जोगिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के सीजन में भारी बारिश के चलते पीडब्ल्यूडी विभाग को 21 करोड़ 20 लाख रुपए का नुकसान आंका गया हैं। इसकी रिपोर्ट समय-समय पर अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और उम्मीद की जा रही हैं जल्द इसे पूरा किया जाएगा। सभी तरह के संपर्क मार्ग बहाल किए गए हैं।
