संजु चौधरी, शिमला: कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमैन नियुक्त किए गए विधायक आर.एस बाली ने शनिवार को सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पूजा-Iपाठ करने के बाद आर.एस बाली ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद आर.एस बाली ने अलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषज्ञों व मीडिया की राय ली जाएगी। जहां भी पर्यटन की संभावनाएं होंगीं वहां उन पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा हैं। हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
बता दें कि आर. एस. बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता हैं। ऐसे में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बिठाने का प्रयास भी कांग्रेस ने किया हैं।
