संजू चौधरी, शिमला: प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीज़े आने है। चुनावों में जीत को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कांग्रेस जीत को लेकर भले ही आश्वस्त नज़र आ रही है लेकिन दूसरी तरफ वह बीजेपी से घबराई हुई है। इसी को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंगलवार को सभी 68 प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करके मतगणना को लेकर आवश्यक टिप्स दिए और सभी को भाजपा के प्रलोभन से बचने को कहा।
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीजेपी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है इसको लेकर मुख्यमंत्री लगातार बयान देते आए हैं कि अगर 25 से 28 सीट जीत कर भी बीजेपी आती है पार्टी हाईकमान सरकार बना लेगा। इन सभी चीजों को मद्देनजर रखते हुए आज प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी उम्मीदवारों के साथ मंत्रणा की है। सभी उम्मीदवारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं, ताकि भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति न कर पाए। भाजपा का कांग्रेसी करण हो रहा हैं अगर भाजपा ऐसा करती है तो यह प्रदेश के लोगों के साथ धोखा होगा। जनता उन्हें माफ़ नहीं करेंगी।
