By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा ने दी CM को लेकर तीखी प्रतिक्रिया.. बोले लाखों नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर ठगा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा ने दी CM को लेकर तीखी प्रतिक्रिया.. बोले लाखों नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर ठगा
himachalpolitical

राजेंद्र राणा ने दी CM को लेकर तीखी प्रतिक्रिया.. बोले लाखों नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर ठगा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/13 at 4:43 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-प्रदेश कांग्रेस सरकार और बागियों के बीच ब्यानबाजी और तनातनी जारी है.एक ओर जहां सीएम व कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बागियों को लेकर कड़ी आलोचना की जा रही है,तो वहीं बागी भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया और भड़ास सोशल मीडिया पर खुलकर निकाल रहे हैं.कांग्रेस के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने अपने फेसबुक पेज पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर तीखा ह*मला बोला है.राजेंद्र राणा ने लिखा है कि प्रदेश के लाखों नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर ठगा गया है.वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार की ओर से हाल में दिए गए बयानों को तथ्यहीन बताते हुए और कुछ लोगों पर मानहानि का मुक़दमा करने की भी बात कही है ।

रूटीन की नौकरियों पर भी सुक्खू सरकार ने लगाई रोक

कांग्रेस के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने अपने फेसबुक पेज पर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ लिखा है कि रूटीन की नौकरियों पर भी सुक्खू सरकार ने रोक लगा दी.हमने प्रदेश के नौजवानों से जुड़े मुद्दे उठाए और बार-बार इन्हें नौकरी देने का आग्रह किया.इनके रिजल्ट निकालने का आग्रह किया । लेकिन प्रदेश के नौजवानों के मुद्दे उठाने पर उल्टा हमें जलील किया गया और हमारे विधानसभा क्षेत्र के साथ विकास में सौतेला व्यवहार किया जाने लगा.हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी जलील किया जाने लगा.राजेंद्र राणा ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी बताइए,प्रदेश के जिन नौजवानों को रोजगार देने की बात हम बार-बार कर रहे हैं , क्या वे इस प्रदेश के बच्चे नहीं हैं..क्या इन्होंने हमें वोट नहीं दिए थे..? आपने प्रदेश में आर्थिक संकट का रोना रोकर अपने मित्रों को तो रेवड़ियों की तरह कैबिनेट रैंक बांट दिए और उन्हें लूट की छूट दे दी लेकिन इन बच्चों का क्या कसूर जिनके भविष्य से आप खिलवाड़ कर रहे हैं..?आपने इन 14 महीनो में प्रदेश के कितने युवाओं को नौकरी दी है..? क्या आप इस बारे श्वेत पत्र जारी करके जनता को हकीकत बताने का साहस दिखाएंगे ..?

सीएम से पूछा राजेंद्र राणा ने तीखा सवाल

राजेंदर राणा ने कहा कि हम असंतुष्ट नेताओं के फाइव स्टार होटल में ठहरने की बात तो आप हर मंच पर उठा रहे हैं लेकिन आप इस सवाल का जवाब क्यों नहीं दे रहे कि आप चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन स्थित CM सूट में रुकने की बजाय अपने सुरक्षा कर्मियों को दाएं बाएं करके रात को फाइव स्टार होटल में क्यों रुकते थे और वहां पर क्या करते थे ? प्रदेश की जनता आपसे इसकी वजह और इसका राज जानना चाहती है..!

मानहानि का मुक़दमा किया जाएगा

राजेंद्र राणा ने सीएम पर निशाना साधते हुए अपने फेसबुक पेज पर ये भी लिखा है कि आप के हाल में दिए गए तथ्यहीन बयानों को संज्ञान लेते हुए हम सब ने आप और आप की शह में अनाप शनाप बयानबाज़ी कर रहे कुछ लोगों पर मानहानि का मुक़दमा किया जाएगा।

TAGGED: Shimla Rajendra Rana expressed concern about CM on social media
Chandrika March 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में पर्यटन निगम के होटलों का होगा कायाकल्प…मंडी के शिवधाम का काम किया जाएगा पूरा- आरएस बाली
Next Article शिमला शहर में बनेगा पहला फ्लाईओवर… अब ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?