नाहन/देवेन्द्र कुमार: बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और नाहन से पार्टी के उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल ने अपना विजन डॉक्युमट जारी किया। बिंदल ने कहा कि आने वाले समय में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने के मकसद से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलकर आईटी क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा।
जिसमें युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के भीतर जहां दो नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं मेडिकल कॉलेज नाहन को भी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में तब्दील किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से कबड्डी और कुश्ती के लिए मैदान तैयार किए जाएंगे। साथ ही नशा मुक्ति के लिए भी ठोस कदम भविष्य में उठाए जाएंगे।
राजीव बिंदल यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र के धारटी धकार इलाके में कई नई सड़कों का निर्माण किया गया है, जिन्हें अगले 2 सालों के भीतर पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र में तीसरी मर्तबा चुनावी मैदान में उतरे है। देखना होगा कि इस बार उन्हें विधानसभा क्षेत्र की जनता का कितना समर्थन मिल पाता है।
