सोलन (योगेश शर्मा): अर्की के डिग्री कालेज में एबीवीपी के छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय ठाकुर एक मंच पर दिखे। पाल इस कार्यक्रम के मुख्य जबकि विजय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह दोनों ही उम्मीदवार टिकट की रेस में है। हालांकि यह दोनों नेता आपस में एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कुनिहार प्रवास हुआ तो इसके बाद यह दोनों ही नेता एक मंच पर आ गए। इससे अर्की भाजपा की राजनीति में नए समीकरण उभर गए हैं। अब देखना है कि यह इन दोनों नेताओं के दिल मिले हैं या नहीं। इसका पता तो आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही चलेगा, लेकिन इतना जरूर है कि विजय व पाल की नई जोड़ी अर्की में कमाल करेगी।
