By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में बगावत बुलंद, विपिन नेहरिया अब आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > धर्मशाला में बगावत बुलंद, विपिन नेहरिया अब आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव
electionhimachalpolitical

धर्मशाला में बगावत बुलंद, विपिन नेहरिया अब आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/19 at 4:00 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर आज 62 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कई विधानसभा सीटों पर भाजपा में बगावत बुलंद हो गई है। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के नेता अब बगावत पर उतर आए हैं। धर्मशाला विधानसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद भाजपा नेता विपन नेहरिया ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार दोपहर बाद विपन नेहरिया धर्मशाला के कचहरी चौक पहुंचे और भाजपा पार्टी के खिलाफ विरोधी बिगुल फूंक दिया।

विपन नेहरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने टिकट की दावेदारी जताई थी लेकिन भाजपा हाई कमान की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। ऐसे में अब विपन नेहरिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में धर्मशाला विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। विपिन नेहरिया ने इस बात को भी स्पष्ट कर दिया है कि वह 21 अक्टूबर को अपना नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के कारण भाजपा पार्टी को इन चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान की ओर से जो आज सुबह उम्मीदवारों की लिस्ट आई है उसमें जो विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी घोषित किया गया है उसके विरोध में उन्होंने आज एक रैली भी निकाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जो कभी भाजपा का था ही नहीं।

उन्होंने कहा कि राकेश चौधरी अपने स्वार्थ के लिए कभी आम आदमी पार्टी तो कभी किसी पार्टी में चला जाता है। ऐसा इंसान भाजपा पार्टी के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में ही भाजपा के कई पार्टी कार्यकर्ता है, लेकिन भाजपा हाईकमान ने उन सभी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए एक दल बदलू व्यक्ति को टिकट थमा दी है। उन्होंने कहा कि राकेश चौधरी अपने फ़ायदे के लिए राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता का प्यार और सहयोग उन्हें मिल रहा है, इसी वजह से उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

TAGGED: Dharamshala, independent candidate, Vipin Nehria
admin October 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर झूमे कार्यकर्ता, मनाया जश्न
Next Article चुनावों को लेकर युवा तिब्बतियों में जोश, पहली बार वोट डालेंगे 720 युवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?