बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर की एसआईयू की टीम ने घ्याल में एक व्यक्ति को 9.56 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी नरेन्द्र कौंडल सहित राजेश ठाकुर ,राकेश कुमार, टेपरा घ्याल सड़क मार्ग पर गशत करते हुए जा रहे थे, तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर घबरा गया व उसने कोई वस्तु सड़क किनारे फैंक दी ओर भागने लगा।
टीम के द्वारा उसे वंही धर दबोच लिया गया, जब फेंकी हुई वस्तु को चेक किया तो उसमें चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने जब इसका वजन किया तो 9.56 ग्राम चिटा पाया गया। व्यक्ति की पहचान घ्याल गांव के डिंपू नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने चिट्टे के माफिया को आगामी कार्रवाई के लिए नमहोल चौके के हवाले किया गया, जहां पर आगमी कार्रवाई जारी है।
