By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में 3.50 करोड़ की क्षेत्रीय प्रयोगशाला का शुभारंभ, पर्यावरण निगरानी होगी और मजबूत: सीएम सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में 3.50 करोड़ की क्षेत्रीय प्रयोगशाला का शुभारंभ, पर्यावरण निगरानी होगी और मजबूत: सीएम सुक्खू
himachalNews

धर्मशाला में 3.50 करोड़ की क्षेत्रीय प्रयोगशाला का शुभारंभ, पर्यावरण निगरानी होगी और मजबूत: सीएम सुक्खू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/03 at 3:29 PM
Share

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को किया। अत्याधुनिक तकनीक और नवीनतम उपकरणों से लैस यह प्रयोगशाला प्रदेश में पर्यावरण मानकों की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस प्रयोगशाला के शुरू होने से विभिन्न जिलों से प्राप्त होने वाले नमूनों की टेस्टिंग अब अधिक तेज, वैज्ञानिक और सटीक तरीके से हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जल, वायु और मिट्टी से जुड़े प्रदूषण की समयबद्ध जांच से पर्यावरण संरक्षण की प्रक्रिया मजबूत होगी तथा आवश्यक कार्यवाही में भी तेजी आएगी। सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसी दिशा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुविधाओं को निरंतर उन्नत किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बढ़ते औद्योगिक विकास और पर्यटन गतिविधियों के बीच संतुलित पर्यावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। नई प्रयोगशाला से प्रदूषण संबंधी डेटा अधिक विश्वसनीय होगा, जिससे नीतिगत निर्णय लेना और भी आसान होगा।

कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन मैक्लोडगंज का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसने मुख्यमंत्री से भेंट कर होटल उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दे और मांगें रखीं। प्रतिनिधियों ने पर्यटन सीजन के दौरान आने वाली चुनौतियों और जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और उद्योग को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रयोगशाला संचालन को सुचारू बनाए रखने तथा पर्यावरण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।

TAGGED: Dharamshala Regional laboratory inaugurated
Chandrika December 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हंस फाउंडेशन का ह्रदय प्रोजेक्ट बदलेगा पंद्रह गांव की तस्वीर…स्वास्थ्य व शिक्षा पर होगा काम
Next Article हमीरपुर में भी नशा-विरोधी मेगा वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?