By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC यात्रियों को राहत: लग्जरी बसों में कंबल सुविधा, तीन नए रूट शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Business /Employement > HRTC यात्रियों को राहत: लग्जरी बसों में कंबल सुविधा, तीन नए रूट शुरू
Business /Employementhimachal

HRTC यात्रियों को राहत: लग्जरी बसों में कंबल सुविधा, तीन नए रूट शुरू

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/01/01 at 6:49 PM
Share

धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने नए साल पर यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अपनी लग्जरी बस सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। अब सर्द रातों में सफर करने वाले यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए 1 जनवरी से लग्जरी बसों में कंबल की सुविधा शुरू कर दी गई है। निगम का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाना है।

यात्रियों के अनुभव और सुझाव जानने के लिए प्रत्येक लग्जरी बस में फीडबैक रजिस्टर भी रखा गया है। इस रजिस्टर में दर्ज सुझाव बस अड्डा स्तर से लेकर क्षेत्रीय और मंडलीय प्रबंधन तक पहुंचेंगे, ताकि सेवाओं में समय रहते सुधार किया जा सके।

HRTC के धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि अंतरराज्यीय मार्गों के लिए छह नई लग्जरी बसों को बेड़े में शामिल किया गया है। वर्तमान में धर्मशाला मंडल में कुल 666 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें 169 अंतरराज्यीय, 28 इंट्रा स्टेट और 570 स्थानीय सेवाओं में लगी हैं। इन बसों का संचालन 2465 कर्मचारी कर रहे हैं, जिनमें चालक और परिचालक शामिल हैं।

निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चामुंडा–वृंदावन हिमधारा, मैक्लोडगंज–दिल्ली और नादौन–दिल्ली के बीच तीन नई लग्जरी बस सेवाएं भी शुरू की हैं।

कर्मचारी कल्याण के तहत 139 कर्मचारियों को अनुबंध से नियमित किया गया है, जबकि कई कर्मचारियों को पदोन्नति, प्रशिक्षण और वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है। इसके अलावा 41,358 रियायती कार्ड धारकों को परिवहन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में चंबा के पुराने बस अड्डे पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि पालमपुर और जयसिंहपुर में भी पार्किंग और बस अड्डा परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

 

Karuna January 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नववर्ष का जश्न मातम में बदला, कुल्लू कार हादसे में चार मौतें
Next Article हिमाचल में टीजीटी कला संघ का सरकार पर दबाव, 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?