By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनोह में किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनोह में किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
himachalNews

मनोह में किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/21 at 5:24 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद -: जिला हमीरपुर के भोरंज थाना क्षेत्र के मनोह में टैक्सी किराये के भुगतान को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार तड़के हिंसक रूप ले लिया। एक यात्री ने टैक्सी चालक पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब चार बजे मनोह स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास टैक्सी चालक और यात्री के बीच किराये के भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि यात्री ने चालक पर लगातार हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण चालक मौके पर ही बेहोश हो गया।घायल की पहचान 48 वर्षीय दिनेश कुमार, निवासी गांव गुटकर, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उसे पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया।मारपीट के आरोपी की पहचान प्रदीप राणा, निवासी गांव नुहाड़ा, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कुल्लू जिले में इसी तरह की हिंसक घटना में संलिप्त रह चुका है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

TAGGED: Hamirpur Rent dispute turns violent in Manoh
Chandrika July 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश सरकार पर रणधीर शर्मा का हमला, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर उठाए कई सवाल
Next Article पांडवीं में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों के मेधावी छात्र सम्मानित, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पांडवीं में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों के मेधावी छात्र सम्मानित, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार

Ago

प्रदेश सरकार पर रणधीर शर्मा का हमला, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर उठाए कई सवाल

Ago

श्री नैना देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती अब और पारदर्शी, 180 दिन तक सुरक्षित रहेगी सीसीटीवी  रिकॉर्डिंग

Ago

पक्का भरो में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?