नाहन : देवेंद्र कुमार – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की कोटी धीमान पंचायत बीपीएल सूची को लेकर विवादों में आ गई है। आरोप है कि यहां पंचायत प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते पात्र लोगों को दरकिनार कर चाहतों को बीपीएल में शामिल किया गया।
पंचायत के लोगों ने एडीसी को सौंपा शिकायत
पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा और ए डीसी सिरमौर को बीपीएल चयन में अनियमितता को लेकर एक शिकायत सौंपी है मीडिया से बात करते हुए पंचायत के लोगों ने बताया कि मनमाने तरीके से यहां पंचायत सचिव और प्रधान द्वारा लोगों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है जबकि पात्र लोग इस सूची से बाहर हुए मामले को लेकर लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग की है लोगों का कहना है कि बीपीएल सूची में पात्र लोगों को शामिल किया जाना चाहिए ।
लोगों का आरोप है कि साधन संपन्न लोगों को बीपीएल श्रेणी में शामिल किया गया है । ऐसे लोग जो किसी भी तरीके से बीपीएल के पात्र नहीं है, उन लोगों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है जो कि नियमों के खिलाफ है ऐसे में मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
