By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ट्रस्ट गठन की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ट्रस्ट गठन की मांग
himachalNews

स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ट्रस्ट गठन की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/28 at 8:39 PM
Share

Mandi, Dharamveer-:छोटी काशी मंडी ने अपने महान क्रांतिकारी वीर सपूत, स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की 141वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर नगर निगम मंडी के मेयर, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके अद्वितीय साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।

नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि भाई हिरदा राम वास्तव में सच्चे देशभक्त और अदम्य साहस के धनी क्रांतिकारी थे। मंडी में गदर पार्टी की स्थापना और अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की अलख जगाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वह बम निर्माण में निपुण थे और उन्होंने अंग्रेज अधिकारियों पर बम भी फेंके। इस कारण उन्हें पहले मृत्युदंड सुनाया गया, जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदला गया। कालापानी की जेल में उन्हें अमानवीय यातनाओं का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने वीर सावरकर के साथ सजा भुगती। मेयर ने कहा कि भाई हिरदा राम का बलिदान सदा अमर रहेगा और हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।

इस मौके पर भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर की तरह भाई हिरदा राम के योगदान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि फिलहाल छठी कक्षा में शामिल भाई हिरदा राम से संबंधित अध्याय को उच्च कक्षाओं में भी पढ़ाया जाए, ताकि युवा पीढ़ी उनके बलिदान से अवगत हो सके। साथ ही उन्होंने सरकार से भाई हिरदा राम के नाम पर एक ट्रस्ट के गठन तथा इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई, जिससे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को संरक्षित और प्रसारित किया जा सके।का

TAGGED: Mandi Tribute paid to freedom fighter Bhai Hirda Ram
Chandrika November 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एजी शिमला द्वारा रिज मैदान में रक्तदान शिविर, कर्मचारियों और आम लोगों ने किया रक्तदान
Next Article सेवा भारती नूरपुर इकाई का पुनर्गठन, रिटायर्ड कर्नल यशपाल सिंह पठानिया पुनः अध्यक्ष नियुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?