By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खिमलोगा दर्रे मे फंसे ट्रेकर व पोर्टर को सुरक्षित निकालने में रेस्क्यू टीम को मिली सफलता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खिमलोगा दर्रे मे फंसे ट्रेकर व पोर्टर को सुरक्षित निकालने में रेस्क्यू टीम को मिली सफलता
himachal

खिमलोगा दर्रे मे फंसे ट्रेकर व पोर्टर को सुरक्षित निकालने में रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/05 at 8:24 AM
Share

किन्नौर,अनिल कुमार : खिलमोगा दर्रा में फंसे ट्रैकर व पोर्टर को रेस्क्यू करने में रेस्क्यू टीम को सफ़लता मिली है। ट्रैकर को सुरक्षित निकालने के लिए हिमाचल पुलिस,भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ओर होमगार्ड के जवानों का 35 सदस्यों का दल रविवार सुबह खिमलोगा दर्रे के लिए रवाना हो गया था।

जानकारी देते उपायुक्त किन्नौर आविद हुसैन सादिक़ ने बताया कि गत सायं सूचना मिली कि उत्तराखंड की उत्तरकाशी से 28 अगस्त को 3 ट्रेकर व 6 पोर्टर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के छितकुल के लिए रवाना हुए थे,जिनमें से एक ट्रेकर 50 वर्षीय नरोत्तम राम व 3 पोर्टर गत सायं छितकुल पहुंचे। ट्रेकर व पोर्टरो ने बताया कि उनके साथ आ रहे एक ट्रेकर सुजॉय डुले की खिमलोगा दर्रे को पार करते हाथ से रस्सी छूटने के चलते मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा ट्रेकर 49 वर्षीय सुब्रोतो विश्वास इस दौरान घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि घायल ट्रेकर व तीन पोर्टर अभी भी खिमलोगा दर्रे में फंसे है।

उपायुक्त ने बताया कि गत सायं सूचना मिलते ही घायल ट्रैकर व पोर्टर को सुरक्षित निकालने व मृतक के शव को लाने के लिए पुलिस आईटीबीपी व होमगार्ड के जवानों के 35 सदस्य दल तैयार किया गया। यह दल मौसम खराब होने व अंधरे के चलते रात के समय रवाना नहीं हो सका ओर आज सुबह 5 बजे मौके के लिए रवाना हुआ। दल ने वहां फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया है ।

आविद हुसैन सादिक़ ने बताया कि तीनों ट्रेकर पश्चमी बंगाल से है जबकि पोर्टर कल्याण सिंह,नैन सिंह, देवराज, प्रदीप, जयेन्द्र सिंह उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले के लेवाड़ी गांव व देवराम उत्तराखंड के उत्तराकाशी के जमेल गांव से है।

admin September 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मिशन रिपीट के लिए किसान मोर्चा जनता के बीच चौपाल लगा कर करेगी बीजेपी की नीतियों का प्रचार प्रसार
Next Article चिंतपूर्णी मंदिर में महिला की सोने की चेन काटती हुई पकड़ी गई चोर महिला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

April 26, 2026

Ago

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?