शिमला/कमल भारद्वाज: बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस पर राजधानी शिमला में भी लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरएसएस के बैनर तले महिला मोर्चा, समाज सेवक, स्टूडेंट्स समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर श्रद्धा के कातिल को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस बेदर्दी के साथ श्रद्धा को कई टुकडों में काटकर मौत के घाट उतारा गया है। वह सच में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। सामाजिक कार्यकर्ता दिक्षा ने प्रदर्शकारियों से कहा कि किसी परिवार को लव जिहाद के नाम पर अपने घर की बेटी को टुकडों में न देखना पडे। इसके लिए सभी को आगे आने की जरुरत है।
जन जागरण अभियान मुहीम उपाध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि पुराने समय से ही हिंदू बेटियों को कभी बोरे में, कभी प्लास्टिक में तो कभी सूटकेस में सड़क किनारे फेंका जा रहा है। बहुत समय से हिंदू बेटियों के साथ यही होता आ रहा है। उन्होंने कहा जो आग पूरे देश में लगी है उसकी लपटें हिमाचल प्रदेश में न पडे। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जन जागरण अभियान के तहत बहुत जल्द पूरे प्रदेश में यह मुहीम चलाएगी। जिसमें कार्यकर्ता हर ज़िले में जाकर युवाओं को जागरुक किया जाएगा।
लिव इन रिलेशनशिप गलत
भारत भूषण ने लिव इन रिलेशनशिप का विरोध करते हुए कहा कि यह कभी भी हमारा कल्चर नहीं था। जिसका इतना भयंकर परिणाम देखने को मिल रहा है।
