बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत बैहल और कोंडावाला के वाशिंदे आजकल बिजली की आंख मिचौली बेहद परेशान है। लोंगो का कहना है कि बिना किसी तुफान से बिजली कब गुल हो जाए पता ही नहीं चलता। सबसे ज्यादा परेशानी पढाई करने वाले बच्चों को हो रही है क्योंकि आजकल बच्चों की बोर्ड की परीक्षाए चल रही है और यह सिलसिला लगातार कई माह से चल रहा है। रात को लाईट लगभग 7 बजे चली जाती है और सुबह 7 बजे आ जाती है ।
बैहल पंचायत के पुर्व पंच और समाजसेवी प्रेम लाल गुडडू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से गुजारिश की है कि बिजली की समस्या का समाधान करवाया जाए। इस बारे में जब विद्युत विभाग के एसडीओ रामलाल से बात की तो उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रोबलम आने के कारण समस्या पैदा हूई थी जिसे जल्द ठीक दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग को अगाह करते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मजबूरन आंदोलन कि राह पकड़े के लिए उन्हे मजबूर होना पडेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी ।
