Una, Rakesh -हिमाचल प्रदेश निगम सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ऊना में अहम बैठक की। बैठक के बाद संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है।
संगठन ने आरोप लगाया कि डिमांड चार्ट सौंपे जाने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि उम्रदराज़ होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा के खर्च और इलाज के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिमला में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
