By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जनता की सेहत से खिलवाड़ पर करने वाले रेडी-फड़ी धारकों व दुकानदारों पर होगी कार्यवाही
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जनता की सेहत से खिलवाड़ पर करने वाले रेडी-फड़ी धारकों व दुकानदारों पर होगी कार्यवाही
himachalNews

जनता की सेहत से खिलवाड़ पर करने वाले रेडी-फड़ी धारकों व दुकानदारों पर होगी कार्यवाही

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/11 at 5:07 PM
Share

मंडी :धर्मवीर – आजकल के समय में लोगों के बीच में स्ट्रीट फूड का क्रेज बढ़ता जा रहा है और ऐसे में जनता को साफ स्वच्छ आहार मिले, इसके लिए सरकार प्रशासन के साथ ही नगर निगम मंडी ने भी कमर कस ली है। शहर में कहां पर, क्या बना कर ,कैसे बेचा जा रहा है, इस पर भी निगम के अधिकारियों की पैनी नजर है। जनता को साफ सुथरा स्ट्रीट फूड मिले इसी अद्देश्य से मंडी नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा शहर के वेंडरर्स को जागरूक किया गया।

खाद्य वस्तुओं के निर्माण पैकिंग पर है नगर निगम की पैनी नजर

मंडी के टाउन हॉल में सम्मपन्न हुई इस ट्रेनिंग में शहर के लगभग 80 स्ट्रीट फूड वेंडरों ने भाग लिया। इस दौरान शहर के रेहड़ी फड़ी व खाद्य वस्तुओं के ठेले आदि लगाने वालों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी के साथ पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी सभी को मुहैया करवाई गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम मंडी की सह आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉक्टर विजया ने बताया कि वेंडरों को खाद्य सुरक्षा के तहत किस प्रकार का रॉ मटेरियल खरीदना है, किस प्रकार से स्वच्छता के साथ प्रोसेस करना है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जागरूकता का कार्यक्रम मंडी शहर के रीटेलर व होल सेलरों के साथ भी किया जाएगा। डॉक्टर विजया ने बताया कि यदि कोई खाद्य वस्तू बनाने वाला विक्रेता अपना पंजीकरण नहीं करवाता है तो उसे कानून के तहत 6 माह की कैद व 5 लाख रुपए तक का जुर्माना भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को आने वाले समय में बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा।

वहीं इस दौरान डॉक्टर विजया ने बताया कि कई विक्रेता अखबार या किसी अन्य प्रकार के स्याही लगे कागज में लोगों को खाने की वस्तुएं दे रहे हैं जो कि सही नहीं है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के खान पान से आजकल कैंसर जैसी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में विक्रेताओं को फिर से जागरूक किया जाएगा और यदि फिर भी कोई इस प्रकार से खाने की चीजों को स्याही लगे कागज में देता हुआ पाया गया तो फिर उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग आने वाले समय में ऐसे मामलों में औचक निरीक्षण के साथ ही छापेमारी भी करेगा।

TAGGED: Mandi muncipal corporation
Chandrika October 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक फोन कॉल पर होगा किसानों की समस्याओं का समाधान, उन्नत खेती के लिए हिम उन्नति योजना बनेगी वरदान
Next Article सरकार व विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट से सेवानिवृत कर्मचारियों ने की ये मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?